Wednesday, July 2, 2025
Google search engine
HomeBlogमूलनिवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा की तैयारी, 13 मार्च को वामन मेश्राम...

मूलनिवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा की तैयारी, 13 मार्च को वामन मेश्राम करेंगे ईवीएम और जातीय जनगणना पर चर्चा, होगी विशाल जनसभा

महोबा /उत्तर प्रदेश : महोबा में 13 मार्च को भारत मुक्ति मोर्चा की ओर से मूलनिवासी बहुजन समाज जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जाएगा। डाक बंगला मैदान में होने वाली विशाल जनसभा में भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम मुख्य वक्ता होंगे।इस कार्यक्रम की तैयारियों में चार प्रमुख संगठन जुटे हैं। भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा और राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। यात्रा के दौरान दो महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। पहला मुद्दा ईवीएम का विरोध है। संगठन का मानना है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। संगठन ने जापान का उदाहरण देते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है। दूसरा प्रमुख मुद्दा जातीय जनगणना का है। संगठन का कहना है कि जातीय जनगणना के बिना समाज को उचित अधिकार नहीं मिल सकते। यात्रा का मुख्य उद्देश्य मूलनिवासी समाज को एकजुट करना है। भारत मुक्ति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र मौर्य और बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रदेश सचिव सीएल भारती ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। इस अवसर पर सीएल प्रजापति, रामफल साहू, हरिराम बौद्ध, एसके बौद्ध, महिपाल सुमन, सूरज गौतम, बृजेंद्र गौतम, मनीषा बौद्ध और शिवकेश बौद्ध सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments