Tuesday, July 8, 2025
Google search engine
HomeBlogविकास खंड अधिकारी को ब्लॉक सभागार से किया गया धूमधाम तथा हर्षोउल्लाश...

विकास खंड अधिकारी को ब्लॉक सभागार से किया गया धूमधाम तथा हर्षोउल्लाश पूर्वक विदाई।

उत्तराखंड अपडेट :

खबर जनपद उधम सिंह नगर खटीमा के ब्लॉक सभागार से हैं जहां आज ब्लॉक सभागार में विदाई समारोह कार्यक्रम किया गया वहीं इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी के शासकीय सेवा में 40 वर्ष पूर्ण होने पर फूल माला पहनाकर सौल ओढा़कर ढोल नगाड़ों के साथ भावभीनी विदाई सम्मान किया गया।
वहीं प्रशासक ब्लॉक प्रमुख जी श्री रणजीत सिंह नामधारी ने खंड विकास अधिकारी के समारोह कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी नवीन चंद्र उपाध्याय की कार्यकाल कि सराहना करते हुए उनका धन्यवाद दिया । इस अवसर पर अधिकारियों कर्मचारियों ने उनके कार्यशैली की सराहना की।
तथा इस पूर्ण कार्य में नवीन चंद्र उपाध्याय ने सभी को एक परिवार की तरह समझा और सभी का सहयोग किया गया तथा साथ ही साथ वहां के समस्त स्टाफ ने नवीन चंद्र जी का सराहना करते हुए उनकी लंबी उम्र एवं स्वास्थ्य रहने की कामना की वहीं इस कार्यक्रम में प्रशासक ब्लॉक प्रमुख नामधारी ने नवीन चंद्र से कहा कि आगे किसी भी ब्लॉक से संबंधित अधिकारी या स्टाफ को किसी भी कार्य में समस्या आने पर आप सहयोग करेंगे वहीं नवीन चंद्र ने सबका आभार व्यक्त किया और सबको एक परिवार की तरह समझते हुए यहां से विदाई लेते हुए सबका धन्यवाद दिया।
वहीं इस दौरान कार्यक्रम में रविंद्र सिंह राणा सुंदर सिंह बसेड़ा धर्मेंद्र सिंह कल्याण केपी सिंह , ब्लॉक प्रमुख रंजीत नामधारी , प्रेम सिंह दसीला कुंवर सिंह सावंत राम सिंह मेहता माया जोशी पूरन जोशी सुरेश यादव द्रौपदी देवी गुरविंदर कौर पुष्पा देवी गिरीश चंद्र जोशी किशन सिंह बिष्ट अजय कुमार आदि सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments